{"_id":"6511e3cd4c8d1f38fc0e8d04","slug":"hafed-did-not-buy-millet-due-to-dirt-and-broken-grains-sonipat-news-c-197-1-snp1003-6627-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाजरे में गंदगी और दाने टूटे होने के कारण हैफेड ने नहीं खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाजरे में गंदगी और दाने टूटे होने के कारण हैफेड ने नहीं खरीदा
Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार के आदेश के बावजूद सोमवार से मंडियों में बाजरा और पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। पहले दिन सोनीपत अनाज मंडी में गांव भठगांव से किसान नरेश करीब 10 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे, लेकिन हैफेड ने बाजरे के दाने टूटे और गंदगी होने के कारण खरीदने से मना कर दिया। खरखौदा मंडी में बाजरा प्राइवेट में बिका रहा है। सोमवार को किसी भी मंडी में पीआर धान की आवक नहीं हुई है। सोनीपत अनाज मंडी में पहले की तरह गंदगी का आलम बना रहा। गोहाना मंडी में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था बेहतर नहीं मिली।
सोनीपत की नई अनाज मंडी में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से प्लेटफार्म पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है। जिससे किसानों को धान व बाजरे की फसल उतारने में परेशानी न हो। वहीं मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आढ़तियाें की मांग पर मार्केट कमेटी की ओर से सफाई नहीं कराई जा रही है। दुकानों के सामने सड़क किनारे कूड़ा पड़ा हुआ है। आढ़तियों का कहना है कि मार्केट फीस हर साल करोड़ रुपये सरकार के खाते में जमा हो रही है, लेकिन समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। यहीं नहीं दुकानों के पीछे कूड़ा पड़ा हुआ है।
बाजरे की खरीद न होने के कारण किसानों ने जताया रोष
किसान नरेश ने बताया कि वह 2 हजार रुपये किराये में टेंपो करके अनाज मंडी में करीब 10 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे हैं। हैफेड के अधिकारियों ने बाजरे में टूटे हुए दाने बताकर खरीद करने से मना कर दिया। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कर रखा है। मार्केट कमेटी सचिव को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
574 क्विंटल बाजरे की हो चुकी बिक्री
खरखौदा मंडी में कई दिन से बाजरे की आवक जारी है। सोमवार को 45 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई। अब तक मंडी में पहुंचे 574 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट में खरीद हो चुकी है। 100 क्विंटल बिना बिके हुए मंडी परिसर में पड़ा हुआ है।
अनाज मंडी में बाहरी वाहनों का नहीं हो प्रवेश
ट्रक यूनियन गोहाना के रोहतक रोड स्थित कार्यालय में सोमवार को यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक की। जिसमें निर्णय लिया कि धान के सीजन में मंडी में ट्रकों और ट्रालों में पासिंग क्षमता से अधिक अनाज नहीं भरने दिया जाएगा। यूनियन ने एलान किया कि बाहरी वाहनों को भी अनाज मंडी से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अनाज मंडी एसोसिएशन से मिलकर बातचीत की और अपनी मांगें रखी। आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। ट्रक यूनियन गोहाना के संरक्षक सतीश गोयल, अध्यक्ष बलजीत मलिक, राजबीर शर्मा, विजय जैन और कमल कुमार सोमवार को अनाज मंडी में पहुंचे और एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने मंडियों में व्यवस्थाओं के प्रबंधन की समीक्षा की
सोनीपत। लघु सचिवालय में उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने धान और बाजरे की आवक के दृष्टिगत अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने, सफाई व्यवस्था, लाइट, कैंटीन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नमी नाप मीटर पर्याप्त होने चाहिए।
सोनीपत मंडी में 10 क्विंटल बाजरा पहुंचा था। बाजरे के दाने ज्यादा टूटे होने के कारण खरीद नहीं की गई। खरखौदा में बाजरा आढ़तियों की दुकानों पर बिक रहा है। किसी भी मंडी में अब तक पीआर धान की आवक शुरू नहीं हुई है। फसल खरीद के दौरान बारदाने की कमी नहीं आने दी जाएगी। -उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड।