फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Had a love marriage eight years ago, when an argument broke out he killed his wife.

Sonipat News: आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, कहासुनी हुई तो पत्नी को मार डाला

Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Had a love marriage eight years ago, when an argument broke out he killed his wife.
सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में नागरिक अस्पताल में क
सोनीपत। बैंयापुर खुर्द गांव के युवक ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जिस युवती से शादी की थी, कहासुनी पर उसी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है। ममेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मल्हा माजरा निवासी नंबरदार राजेश ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि गांव बैंयापुर खुर्द में उसकी बुआ कमला रहती हैं। उसके फुफेरे भाई रवि ने साल 2016 में महमूद गांव की मोनिका से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों करीब सात साल हिसार में किराये पर रहे। इस बीच रवि और मोनिका के दो बेटे हुए। हाल ही में 15 दिन पहले ही रवि और मोनिका अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर गांव बैंयापुर लौटे थे। रविवार रात को फूफा प्रेम ने राजेश को फोन करके बताया कि रवि ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद राजेश अपने चचेरे भाई धर्मवीर व गांव के राजेंद्र को साथ लेकर बैंयापुर गांव पहुंचा। घर में मोनिका का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रात को दोनों में हुआ था झगड़ा

राजेश ने बताया कि रवि करीब 15 दिन पहले पत्नी मोनिका और दोनों बच्चों के साथ गांव में रहने आया था। परिजनों ने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद रवि ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। झगड़ा किस बात पर हुआ? अभी इसका पता नहीं चल सका है। रवि की गिरफ्तारी के बाद कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका के घरवालों ने शव लेने से किया इन्कार
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए शव खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस की तरफ से मोनिका के भाई को वारदात की सूचना दी गई तो उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया। भाई ने कहा कि मोनिका ने परिवार की इज्जत की परवाह किए बिना प्रेम विवाह किया था। अब उनका उससे कोई संबंध नहीं है।

वर्जन-

गांव बैंयापुर खुर्द में घरेलू कलह में पति ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का पता लग सकेगा।
-जीत सिंह, एसीपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed