फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Had a blast, welcomed the new year immersed in fun

Sonipat News: जमकर किया धमाल, मस्ती में डूब किया नए वर्ष का स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Had a blast, welcomed the new year immersed in fun
फोटो : सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर अपनी प्रस्तुति से नववर्ष का शानदार आगाज करते कलाकार। संवाद
सोनीपत। नववर्ष-2025 के स्वागत को मंगलवार शाम से ही शहर, कस्बों व गांवों में खुशियों का माहौल बन गया था। पुराने साल को अलविदा और नूतन वर्ष 2025 का लोगों ने मंगलवार रात जोरदार अभिनंदन किया। नववर्ष के आगमन से पहले ही जगह-जगह जश्न शुरू हो गया था। शहर के साथ मुरथल के होटलों और रेस्त्रां में हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

नूतन वर्ष के मद्देनजर केक, मिठाई और बुके की दुकान पर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला रातभर चलता रहा। होटलों को आकर्षक झालरों और बहुरंगी फूलों से सजाया गया था। मुरथल के ढाबों की शोभा देखते ही बनती थी। शाम ढलते ही रेस्टोरेंटों और होटलों में युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। युवाओं ने गुलदस्तों व बुके की जमकर खरीदारी की। एक-दूसरे को उपहार दिए गए। फिल्मी गीतों पर लोग आधी रात तक थिरकते रहे। 12 बजते ही युवाओं ने आतिशबाजी की। सोशल मीडिया व घर में परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। लोगों ने घरों में अजीज व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन


मुरथल में खूब दिखा अंदाज, बजते रहे साज

मुरथल में नूतन वर्ष पर अनोखा अंदाज दिखाई दिया। युवा वर्ग जमकर मस्ती में डूबा रहा। युवाओं ने आर्केस्ट्रा व डीजे की धुन पर डांस किया। मुरथल के ढाबों पर सोनीपत के साथ ही दिल्ली से भी युवा वर्ग ने आकर खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर चौकस रही पुलिस

नूतन वर्ष की खुशियों में किसी तरह का खलल न हो सके इसे लेकर पुलिस रातभर चौकस रही। डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि हाईवे को चार भागों में बांटकर सुरक्षा की गई थी। पुलिस के जवान तड़के चार बजे तक गश्त करते रहे। सभी पीसीआर व बाइक राइडर सड़क पर रहे। पुलिस ने लोगों की मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed