फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru Pushya Yoga is being built after 752 years, purchase will bring blessings

Sonipat News: 752 साल बाद बन रहा गुरु पुष्य योग, खरीदारी से होगी बरकत

Wed, 23 Oct 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guru Pushya Yoga is being built after 752 years, purchase will bring blessings
रोहतक। पुष्य नक्षत्र का निमार्ण इस बार 24 अक्तूबर को हो रहा है। प्रत्येक वर्ष दीपावली से कुछ पहले यह शुभ संयोग बनता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को अतिशुभ माना गया है। पंडितों के माने तो इस बार का पुष्य नक्षत्र अत्यंत खास है। पिछले 752 सालों में पुष्य नक्षत्र पर एक साथ इतने सारे शुभ योग नहीं बने हैं। इन शुभ योगों को निर्माण के चलते इस दिन खरीदारी व निवेश करने पर कई गुना फायदा होगा।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र वीरवार को पड़ने से ये गुरु पुष्य कहा जाएगा। वीरवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग अत्यंत शुभ माना गया है। इसका मुख्य कारण पुष्य नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वर्षों में यह गुरु पुष्य का संयोग बनता है। दुर्लभ संयोग बनता है।
विज्ञापन


---आभूषणों की 50 फीसदी एडवांस बुकिंग
स्टेशन रोड स्थित महादेव ज्वैलर्स के संचालक भावना और सोनम ने बताया कि भले ही सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हों। इसके बावजूद गुरु पुष्य नक्षत्र पर लोगों ने आभूषणों की 50 फीसदी एडवांस बुकिंग करा ली है। इसके कुछ दिन बाद ही धनतेरस और दिवाली उत्सव आने वाला है। इसको लेकर सराफा बाजार में रौनक है। इसके साथ ही शादियों के लिए गहनों की खरीदारी शुरू हो गई है। लोग कंगन, अंगूठी, डिजाइनर चेन, की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ है पुष्य नक्षत्र
इस बार दीपावली से पहले 24 अक्तूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसके बाद गुरु पुष्य नक्षत्र की शुभता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दिन चांदी का एक टुकड़ा खरीदकर उसकी पूजा करने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है, इसलिए इस दिन खरीदी गई किसी भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी होती है। इसके अलावा यह वस्तु शुभ फलदायी भी होती है।


पूरा दिन रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र योग
गुफा वाला मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर के सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 25 अक्तूबर सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वैसे तो पूरा दिन सोना, चांदी व वाहन खरीदने के लिए शुभ है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट का समय सोना खरीदने के लिए काफी शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed