फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gun shot

संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से आईआरबी जवान घायल, हालत गंभीर

Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
gun shot
आईआरबी जवान को संदिग्ध हालत में गोली लगने की सूचना के बाद मौके पर जांच करते राई थाना प्रभारी विवे? - फोटो : Sonipat
राई। राई-राठधना बाईपास पर लाइसेंसी हथियार से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से आईआरबी का जवान घायल हो गया। जवान के पेट में गोली लगी है। राहगीरों ने जवान को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जवान ने सोमवार सुबह ही राई थाने में जमा अपनी लाइसेंस पिस्तौल निकलवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान के बयान दर्ज होने पर गोली लगने के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

गांव दीपालपुर निवासी ओमबीर आईआरबी में जवान है। उसकी नियुक्ति रोहतक में है। सोमवार को ओमबीर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल को लेने राई थाने में गया था। चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने पर उसने पिस्तौल को थाने में जमा करा दिया था। पिस्तौल लेकर वह राई से राठधाना बाईपास रोड पर पहुंचा। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ही पिस्तौल से उसे गोली लग गई। पेट में गोली लगने के बाद वह बेसुध होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जवान के बयान के बाद मामले का पता लग सकेगा। जवान की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में ही नियुक्त है।
विज्ञापन

आई कार्ड से हो सकी पहचान
ओमबीर के पेट में गोली लगी है। गोली उसकी लाइसेंसी पिस्तौल से ही चली है। घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को कब्जे में ले लिया है। उसको फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोली लगने से आईआरबी का जवान घायल हो गया। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अभी उसकी हालत गंभीर है। होश में आने के बाद जवान के बयान दर्ज किए जाएंगे। जवान के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed