फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GST filled the coffers, three percent more tax collected in December

Sonipat News: जीएसटी ने भरी झोली, दिसंबर में तीन फीसदी ज्यादा कर वसूला

Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
GST filled the coffers, three percent more tax collected in December
सोनीपत। नए साल पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सरकार का खजाना भर गया है। दो वर्ष की तुलना में इस बार तीन फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रह किया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से करदाताओं को समय-समय पर जीएसटी जमा कराने की अपील की जा रही है। दिसंबर 2024 में 311 करोड़ रुपये जीएसटी से सरकार के खजाना भरा गया है।
विज्ञापन

जिले में 29241 करदाता हैं। इनमें फर्म संचालक व व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है। अधिकारियों का कहना है कि करदाता पंजीकरण का सिलसिला चलता रहता है। साफ्टवेयर के जरिए रिटर्न भरने व न जमा करने वाले करदाताओं पर विशेष नजर रखी जाती है। जिलास्तर पर टीम की ओर से लगातार पंजीकृत फर्मों व व्यापारियों की रिटर्न सहित अन्य बिंदुओं की मॉनिटरिंग कर टैक्स जमा करवाने के लिए प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप दिसंबर 2024 में 311 करोड़ रुपये जीएसटी वसूलकर सरकार के खाते में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

कारोबारियों व फर्म संचालकों की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जमा कराया जा रहा है। विभाग की ओर से दिसंबर 2024 में 311 करोड़ रुपये संग्रहित किया गया। दिसंबर 2023 में 302 करोड़ रुपये और दिसंबर 2022 में जीएसटी 274 करोड़ रुपये संग्रहित किया गया। विभाग के अनुसार दिसंबर 2023 में कर संग्रहण में 10.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, इस बार दिसंबर 2024 के दौरान कर संग्रहण में 3.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने कर संग्रहण के साथ-साथ कारोबारियों की तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी अनेक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर संग्रहण में विभाग की ओर से लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का फोकस टॉप 500 करदाताओं पर रहता है। इन्ही करदाताओं से कर का ज्यादातर हिस्सा संग्रहित होता है। कराधान निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शीर्ष करदाताओं को अपना रिटर्न समय पर जमा करना होगा।
- नीलरत्न झा, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed