{"_id":"649f2774bbb5db0bb70cde54","slug":"gst-collection-tripled-in-six-years-sonipat-news-c-197-1-snp1003-2164-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छह साल में जीएसटी कलेक्शन तीन गुना पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छह साल में जीएसटी कलेक्शन तीन गुना पहुंचा
Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद जिले में कर कलेक्शन 3 गुना पहुंच चुका है। यही नहीं, कर जमा कराने वाली इकाइयों में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले के व्यापारी सरकार का खजाना खूब भर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार कर कलेक्शन में 13.38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जिले में सीजीएसटी व एसजीएसटी के तहत 26 हजार 461 पंजीकृत इकाइयां हैं। कोरोना काल को छोड़कर हर वर्ष कर कलेक्शन में इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 में जिले से जीएसटी कलेक्शन के रूप में 2804 करोड़ 86 लाख रुपये सरकार के राजस्व में जमा करवाए गए थे। वहीं, इस वर्ष यह कलेक्शन बढ़कर 3180 करोड़ 4 लाख रुपये पहुंच गया है।
जीएसटी क्लेक्शन का ब्योरा
वित्त वर्ष कलेक्शन (करोड़ में)
2017-18 1059.89
2018-19 2295.53
2019-20 2528.32
2020-21 2509.57
2021-22 2804.88
2022-23 3180.04
पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कर कलेक्शन में इजाफा हुआ है। डिफॉल्टरों को रिटर्न फाइल करने के लिए कहा जा रहा है। तकनीकी रूप से करदाता को दिक्कत आती है तो उन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
संगीता डबास, ईटीओ, आबकारी एवं कराधान विभाग (बिक्री)।