फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Graph of road accidents increased in Sonipat, Accident at Khurampur turn and KMP, two people lost their lives

सोनीपत में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा: खुरमपुर मोड़ और केएमपी पर दुर्घटना, दो लोगों की जान गई

Sun, 10 Dec 2023 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Dec 2023 12:02 PM IST
सार

सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आगे खड़े ट्राले में टकराने से दूसरे ट्राला सवार चालक की मौत हो गई। हादसे में क्लीनर भी घायल हो गए। राजस्थान के जिला जयपुर के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला पर क्लीनर हैं।

विज्ञापन
Graph of road accidents increased in Sonipat, Accident at Khurampur turn and KMP, two people lost their lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खुरमपुर मोड़ के पास कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
पहले मामले में गांव पाई निवासी पारस ने पुलिस को बताया कि उनके भाई नीरज (32) किसी काम के सिलसिले में खरखौदा गए थे। जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गांव पाई लौट रहे थे तो खुरमपुर मोड़ से आगे जाने पर कैंटर ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पाकर वह अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचे और अपने भाई को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पारस के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमपी पर खड़े ट्राला में टकराया दूसरा ट्राला, चालक की मौत, क्लीनर घायल
वहीं दूसरे मामले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आगे खड़े ट्राले में टकराने से दूसरे ट्राला सवार चालक की मौत हो गई। हादसे में क्लीनर भी घायल हो गए। राजस्थान के जिला जयपुर के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला पर क्लीनर हैं। वहीं जयपुर के गांव राजपुरा के हेमराज यादव चालक थे। उन्होंने गुजरात से अपने ट्राला में टाइल भरी थी।


जिसे लेकर वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली लेकर जा रहे थे। जब वह केएमपी पर गांव मंडोरा के पास पहुंचे तो एक ट्राला बगैर कोई इंडिकेटर दिए सड़क पर खड़ा था। वह उन्हें दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते उनका ट्राला पीछे से उसे खड़े ट्राले में जा टकराया। इस हादसे में ट्राला चालक हेमराज यादव तथा वह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed