फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grand Welcome of Tokyo Paralympic Gold Medalist Sumit Antil in Sonipat

जश्न: सोनीपत पहुंचे पैराओलंपियन स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सीएम मनोहर लाल ने किया स्वागत

Sat, 04 Sep 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 12:44 PM IST
सार

सेक्टर-4 स्टेडियम के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों ने सुमित का फूल और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हर तरफ सुमित आंतिल जिंदाबाद, भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन
Grand Welcome of Tokyo Paralympic Gold Medalist Sumit Antil in Sonipat
सुमित का स्वागत करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराओलंपिक में विश्व रिकॉर्ड के साथ भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव खेवड़ा के लाडले सुमित आंतिल का सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वह दिल्ली से सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम के बाहर पहुंचे। इसके बाद उनके स्वागत जुलूस को सेक्टर-4 से गांव खेवड़ा तक ले जाया गया।

विज्ञापन


सेक्टर-4 स्टेडियम के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों ने सुमित का फूल और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हर तरफ सुमित आंतिल जिंदाबाद, भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। ग्रामीण सेक्टर-4 से वाया बहालगढ़ होते हुए गांव तक सुमित का स्वागत जूलुस निकाला गया। गांव में पहुंचने पर शाम को डीपीएस खेवड़ा में सीएम मनोहर लाल ने सुमित आंतिल का स्वागत किया।
विज्ञापन



इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर गांव को खेल का केंद्र बनाया जाएगा। गांवों में वह सब सुविधाएं दी जाएंगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करने के लिए चाहिए। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वालों पर हरियाणा सरकार धनवर्षा कर रही है। यही नहीं, आगे भी जो खिलाड़ी पदक जीतकर लाएगा, उस पर इसी तरह धनवर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित आंतिल के स्वागत में गांव खेवड़ा के डीपीएस स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। सुमित आंतिल को हरियाणा सरकार की ओर 6 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया गया है जबकि एक प्लाट के अलावा प्रथम श्रेणी की नौकरी भी ऑफर की गई है।


गांव खेवड़ा में लंबे समय से नासूर बनी दूषित पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 14 करोड़ से ज्यादा के बजट को मंजूरी दी गई है। गांव में एक सीएचसी बनाने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही पेयजल समस्या दूर करने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च करने को कहा है। इस दौरान उनके साथ खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बडौली आदि मौजूद रहे। सुमित व उसके परिजनों ने सीएम का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed