फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government running on the path shown by Pt. Madan Mohan, Vajpayee: Moolchand Sharma

पं. मदन मोहन, वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चल रही सरकार : मूलचंद शर्मा

Sat, 25 Dec 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government running on the path shown by Pt. Madan Mohan, Vajpayee: Moolchand Sharma
फोटो 23: सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के लाभार्थी को प्रॉपर्टी कार्ड ? - फोटो : Sonipat
जिला प्रशासन के तत्वावधान में लघु सचिवालय में शनिवार को सुशासन दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पं. मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चल रही हैं। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल साकार रूप प्रदान कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर सुशासन की स्थापना में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पंचकूला में आयोजित हुए राज्यस्तरीय सुशासन दिवस समारोह का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रसारण किया गया। इसमें सीएम मनोहर लाल ने सुशासन दिवस की बधाई देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में पानी निकासी के लिए बेहतरीन कार्य करने पर सोनीपत की टीम को भी पुरस्कृत किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी सिद्धांतों की राजनीति करते थे। उन्होंने हिंदुस्तान की ताकत दुनिया को दिखाई। वहीं जनहित के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर प्रकार की बेहतरीन नीतियां लागू की गई हैं। प्राथमिकता के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री व सांसद ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई
परिवहन मंत्री ने कहा कि सुशासन की स्थापना में सोनीपत के अधिकारियों ने चांद लगाने का काम किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हर प्रकार की चुनौतियां का डटकर मुकाबला करते हुए सफलता हासिल की है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में बेहतरीन कार्य कर मिसाल पेश की है। गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने सुशासन दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के प्रॉपर्टी कार्ड किए वितरित
सुशासन दिवस समारोह में परिवहन मंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। गांव असदपुर व हसनपुर और पलड़ा के 17 पात्रों को प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान किए गए। इनमें असदपुर के भानेराम, तरुण शर्मा, छतर सिंह तथा हसनपुर के संजय सिंह, संजय, उकेश कुमार, जयप्रकाश, पालेराम, नरेंद्र व रविंद्र और पलड़ा के अंशु धामा, राज सिंह, प्रिंस, परीक्षित, सुनील कौशिक, मेहताब सिंह व बलराज वर्मा शामिल रहे। इस दौरान डीसी ललित सिवाच, सांसद के भाई देवेंद्र कौशिक, विधायक के भाई माईराम कौशिक, जसबीर दोदवा, अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल, एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश डॉ. अनमोल, सहकारी चीनी मिल के एमडी जितेंद्र जोशी, आरटीए सचिव मानव मलिक, डीएसपी विरेंद्र सिंह, बीडीपीओ मनीष मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed