फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Got assurance of getting outstanding salary in 10 days, cleaning workers returned to work on 23rd day

Sonipat News: 10 दिन में बकाया वेतन दिलाने का मिला आश्वासन, 23वें दिन काम पर लौटे सफाई कर्मी

Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Got assurance of getting outstanding salary in 10 days, cleaning workers returned to work on 23rd day
सोनीपत। नगर निगम के पश्चिमी व पूर्वी क्षेत्र में लोगों को कूड़े के ढेर से निजात मिलनी शुरू हो गई है। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कर्मियों को 10 दिन में बकाया वेतन दिलाने का आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को खत्म कराया है। इसके बाद संविदा कर्मियों ने 23वें दिन वीरवार को हड़ताल खत्म कर सफाई का काम शुरू कर दिया है। हड़ताल के चलते हर मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे थे।वेतन की मांग को लेकर पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के संविदा सफाई कर्मी 22 दिन से हड़ताल पर थे। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 के पक्के व पे रोल कर्मचारी भी तीन दिन से उनकी हड़ताल में शामिल हो गए थे। इसके चलते किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो रही थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे थे। इससे कॉलोनियों व निगम में शामिल गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। वेतन व अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मी वीरवार को नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार से मिले। निगम आयुक्त ने बकाया वेतन दिलाने के लिए कर्मचारियों को 10 दिन का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय जाकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। टेंडर का विस्तार कराने की फाइल को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद कर्मी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई व इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि 27 अगस्त 2024 को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की। ठेकेदारों से नवंबर का कुछ कर्मियों को वेतन मिला है, कुछ का अभी बकाया है। निगम आयुक्त से मिले आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। सभी कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर जाकर सफाई का काम शुरू कर दिया है। अब निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सड़कों पर बिखरा कूड़ा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया है। सफाई कर्मी अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं।
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed