{"_id":"62b3735b83a3fb7251309efb","slug":"gold-chain-snatched-from-woman-s-neck-sonipat-news-rtk6502871184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सेक्टर-23 में मंगलवार की देर शाम पार्क से लौट रही महिला के गले से स्कूटी सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वे भाग गए। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोहाना रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी गीता ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पड़ोसन चंद्र के साथ मंगलवार की शाम 7:30 बजे सेक्टर-23 के पार्क में घूमने गई थी। जब वह लौट रही थी तो पांचाल भवन के सामने से दो स्कूटी सवार युवक उनके पास आए। जब तक वह कुछ समझ पाती स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों भाग निकले। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, लेकिन झपटमारों को नहीं पकड़ा जा सका। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में झपटमारों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही झपटमारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।