फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Glass broken by pelting stones on Shatabdi Express, accused caught

Sonipat News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर तोड़ा शीशा, आरोपी काबू

Sat, 09 Mar 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Glass broken by pelting stones on Shatabdi Express, accused caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कालका से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर शुक्रवार की रात रेल ट्रैक के किनारे खड़े युवक ने पथराव कर दिया जिससे एक बोगी का शीशा टूट गया। अचानक शीशा टूटने से बोगी में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंच एक युवक को काबू किया है।
कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे कालका से चलकर रात 8:52 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचती है। शुक्रवार की रात यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेन रात करीब 9:05 बजे जब सोनीपत स्टेशन से पहले ईदगाह कॉलोनी के पास से गुजरी तभी रेल ट्रैक के किनारे खड़े युवक ने ट्रेन पर पथराव कर दिया जिससे ट्रेन के सी-12 कोच का शीशा टूट गया। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई, लेकिन यात्रियों में हड़कंप मंच गया। सभी यात्री अपनी सीटें छोड़कर खड़े हो गए। उन्हें शीशा टूटने का कारण समझ में नहीं आया। ट्रेन रात 9:09 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी।
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आई और लोको पायलट के बताए अनुसार ईदगाह कॉलोनी पहुंची। वहां रेल ट्रैक के किनारे खड़े युवक को काबू कर सख्ती से पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान गुड़ मंडी निवासी शैलेश के रूप में दी। उसने बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। वह यहां टहलने आया था और पत्थरों से खेल रहा था। ट्रेन का शीशा टूटने के बारे में उसे पता नहीं। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर शुक्रवार की रात को पथराव हुआ था। इसमें एक कोच का शीशा टूट गया था। मामले में एक युवक को काबू कर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया है। -युद्धवीर सिंह, प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed