{"_id":"611bf4de8ebc3e42ad2b143a","slug":"girls-will-be-able-to-apply-online-for-admission-in-women-s-college-sonipat-news-rtk62119565","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कॉलेज में ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कॉलेज में ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी छात्राएं
विज्ञापन
गोहाना। छात्राएं शहर के राजकीय महिला कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। कॉलेज का स्टाफ और सीनियर छात्राएं विषय चयन करने और आवेदन में कराने में छात्राओं की मदद करेंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारन ने मंगलवार को स्टाफ की बैठक लेकर विशेष निर्देश दिए। सीनियर छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
जिलेभर के कॉलेजों में इन दिनों स्नातक में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही हैं, जोकि 26 अगस्त तक चलेगी। गोहाना के राजकीय कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की 1080 सीटों पर दाखिले होने हैं। जिन छात्राओं को आवेदन करने में परेशानी होगी उनकी मदद कॉलेज का स्टाफॅ और सीनियर छात्राएं करेंगी। कॉलेज प्रशासन ने परिसर की लैब में ही आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सीनियर छात्राओं को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया है।
प्राचार्य का कहना
कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं का स्टाफ द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। जिन छात्राओं को आवेदन करने या विषय का चयन करने में परेशानी आ रही हैं, वह कॉलेज में आकर स्टाफ का सहयोग ले सकती हैं।- डॉ. दिनेश सहारन, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना।