फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl shot dead in Sonipat Brother accused deceased named in kidnapping case

सोनीपत में युवती की गोली मारकर हत्या: भाई पर आरोप, अपहरण के मामले में नामजद रही है मृतक

Fri, 10 Nov 2023 11:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

सोनीपत में युवती की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती पर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर चंडीगढ़ विवि के छात्र को मिलने के लिए बुलाने के बाद अपहरण करने का आरोप है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Girl shot dead in Sonipat Brother accused deceased named in kidnapping case
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़ौली में युवक ने अपनी बहन की माथे पर गोली मारकर हत्या दी। आरोपी वारदात को अंजाम मौके से भाग गया। मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती चंडीगढ़ विवि के छात्र का अपहरण कर 50 लाख रुपये मांगने के मामले में नामजद हुई थी। युवती एक माह पहले ही जमानत पर घर आई थी। वह चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
गांव बड़ौली निवासी राखी (27) शुक्रवार सुबह अपने घर पर थी। इसी बीच उनका भाई विजय घर पर पहुंचा। विजय ने घर आने के बाद कमरे में मौजूद बहन के माथे में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती बेड व दीवार के बीच में जाकर गिर गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी संदीप धनखड़, बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम मौके पर जांच कर रही है। युवती पर चंडीगढ़ विवि के छात्र का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है। युवती पर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर चंडीगढ़ विवि के छात्र को मिलने के लिए बुलाने के बाद अपहरण करने का आरोप है। मामले में युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। युवती एक माह पहले ही जमानत पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
युवती की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसके भाई पर लगा है। वह एमबीए की छात्रा थी। युवती पर चंडीगढ़ विवि के छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप था। जिसमें वह जमानत पर थी। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, बहालगढ़ थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed