{"_id":"5d51c3d98ebc3e6cef2b2ef0","slug":"girl-commited-suicide-sonipat-news-rtk51148551","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने सुसाइड नोट में पिता को पाप लिख छत से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने सुसाइड नोट में पिता को पाप लिख छत से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव मुरथल स्थित ओशोधाम में एक युवती ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ओशोधाम के अंदर से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें युवती ने अपने पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में युवती ने अपने पिता को पाप लिखा है। युवती ने लिखा है कि मेरा बाप निर्दयी है और मेरा बाप पाप से भी गया गुजरा है। मैं सबसे सॉरी मांगती हूं।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया। पुलिस ने ओशोधाम कर्मी के बयान पर युवती के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। बिहार के जिला पूर्वी चंपारण के गांव रामगडवा का रहने वाला सितेंद्र अपनी बेटी संजू कुमारी (24) को 7 जुलाई को ओशोधाम में छोड़कर गया था। बताया गया है कि संजू मानसिक रूप से दबाव में थी, जिसके चलते उसका पिता उसे ओशोधाम में लेकर आया था। रविवार को संजू कुमारी ने ओशोधाम की तीसरी मंजिल पर चढ़कर वहां से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ओशोधाम कर्मी पंजाब के पठानकोट के रहने वाले झंकार सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। झंकार सिंह ने युवती के कूदकर आत्महत्या करने वाले स्थान के पास पेड़ से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिस पर उसने अपने पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसके बाद झंकार सिंह के बयान पर पुलिस ने युवती के पिता सितेंद्र के खिलाफ उसे आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
युवती ने ओशोधाम में आत्महत्या की है। जिसमें ओशोधाम के कर्मी ने उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि युवती मानसिक रूप से दबाव में थी। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।