फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Geeta is remembered in the last moments: Dr. Sushil Gupta

आखिरी समय में याद आती है गीता : डॉ. सुशील गुप्ता

Sat, 23 Dec 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Geeta is remembered in the last moments: Dr. Sushil Gupta
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अब प्रदेश से भाजपा की सरकार के जाने का समय आ गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब गीता की कसम खाकर जनता को बरगलाना चाहते हैं। आदमी का जब आखिरी समय आता है तो वह गीता की कसम खाता है और गीता अपनी जेब में भी रखने लगता है।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता शुक्रवार को सोनीपत में बदलाव यात्रा के पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के हालातों में बदलाव के लिए यात्रा निकाल रही है। यात्रा आठवें दिन सोनीपत में पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के कारण युवा नशे की ओर प्रवृत्त हो रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने झूठे आंकड़े रखते हुए जहरीली शराब से केवल 34 मौत होना स्वीकार किया है, लेकिन वास्तव में 500 से ज्यादा लोग जहरीली शराब का शिकार हो चुके हैं। पूरे देश में हरियाणा में आत्महत्याओं का औसत ज्यादा है। बेरोजगारी दूर करने के उपाय करने की बजाय मुख्यमंत्री 10 हजार युवाओं को इजराइल में भेज रहे हैं, जहां पर युद्ध चल रहा है। आईबी में आवेदन करने वाले युवाओं के साक्षात्कार लेह लद्दाख में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी देने वाली सरकार गारंटी शब्द भी केजरीवाल से चुरा रही है।इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, सचिव जयपाल शर्मा, हरपाल भट्टी, लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, नकीम मेहरा, विमल किशोर, सुरेश मलिक, शैलेंद्र सरोहा, सरोजबाला राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्नौर में यात्रा का हुआ स्वागत

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.सुशील गुप्ता की अगुवाई में पार्टी की बदलाव यात्रा ने गन्नौर शहर में प्रवेश किया। यात्रा का गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर, मुख्य बाजार, देवीलाल चौक, तहसील के सामने से होते हुए गन्नौर जीटी रोड पर आ कर संपन्न हुई। मौके पर देवेंद्र गौतम, अनिल भारद्वाज, राजेश कालीरमन, जयपाल शर्मा, रोहतास पांची, फकीरचंद, सतबीर छिक्कारा, पालेराम, दिलबाग, मुकेश सैनी, सुनीता, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed