{"_id":"6af8c4d94a674215c30c7473","slug":"gave-instructions-to-officials-over-the-phone-regarding-the-solution-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163912-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दरबार में विधायक ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दरबार में विधायक ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने कार्यालय में दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनती विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने शनिवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, विकास कार्यों और अन्य जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। प्रतिदिन करीब 200 से 250 लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें।
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को दिया जवाब
विधायक ने कांग्रेस नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है। विधायक ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपने काम और जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर बनी है।