फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gathwala Khap will have cost-free and day-to-day marriages

गठवाला खाप में होंगी खर्च रहित व दिन में शादियां

Sun, 20 Feb 2022 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gathwala Khap will have cost-free and day-to-day marriages
जीवनी प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत करते दादा बलजीत सिंह मलिक। संवाद - फोटो : Sonipat
गठवाला खाप ने शनिवार को घोषणा की है कि ‘बेटी ही दहेज है’ की अलख जगाते हुए दिखावा रहित और खर्च रहित दिन की शादियां की जाएंगी। यह भी एलान हुआ कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर सफलता का परचम फहराने वाले मलिक युवाओं को दादा घासी राम स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को शहर में बरोदा रोड स्थित मलिक भवन में गठवाला खाप के संस्थापक दादा घासी राम की 153वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गुरुग्राम से एससीईआरटी की डिप्टी डायरेक्टर किरण्मयी मलिक पहुंचीं। अध्यक्षता खाप के प्रधान के तौर पर दादा बलजीत सिंह मलिक ने की।
विज्ञापन

दादा बलजीत सिंह मलिक ने घोषणा की कि गठवाला खाप प्रतिभाओं को पलकों पर बैठाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां अर्जित करने वाले मलिक युवाओं को खाप के दादा की स्मृति में दादा घासी राम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठवाला खाप नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त समाज के स्वप्न को हकीकत में बदलने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रत्येक गांव में पांच से सात व्यक्तियों की कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

दादा घासी राम की जयंती समारोह के अवसर पर सुबह हवन हुआ और उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 365 स्कूली बच्चों ने दादा घासी राम की जीवनी पर आलेख लिखे। वहीं दो चिकित्सा शिविर भी लगे। नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉ. प्रमोद कुमार की तरफ से 155 रोगियों का उपचार किया गया और निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. संदीप मलिक की ओर से लगे शिविर में 105 लोग लाभान्वित होने पहुंचे। इसके बाद डॉ. संदीप मलिक, उमराव सिंह मलिक, बिजेंद्र मलिक, समरजीत मलिक, राजबीर मलिक, बलराज मलिक, जगदीश मलिक और अत्तर सिंह मलिक को शानदार उपलब्धियों के लिए दादा घासी राम स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक, बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, कैप्टन जगबीर मलिक, जसबीर मलिक, सुलेख विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed