फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gangster Ramkaran had built a Fortuner vehicle for Rs. 9 lakhs. Bullet proof

गैंगस्टर रामकरण ने नौ लाख रुपये में फॉरच्यूनर गाड़ी को बनवाया था बुलेट प्रूफ

Sun, 04 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gangster Ramkaran had built a Fortuner vehicle for Rs. 9 lakhs. Bullet proof
सोनीपत। गैंगस्टर रामकरण ने अपनी फारच्यूनर गाड़ी को यूपी में करीब नौ लाख रुपये देकर बुलेट प्रूफ बनवाया था। संदीप बड़वासनी गिरोह से रंजिश के बाद उसने करीब पांच-छह साल पहले अपनी गाड़ी को बुलेट प्रूफ करा लिया था। इसके साथ ही दो लाख रुपये में बुलेट प्रूफ जैकेट भी यूपी से खरीद कर लाया था। अब पुलिस उसकी गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनाने और जैकेट उपलब्ध कराने वालों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि सोनीपत कोर्ट परिसर में अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला और उसके पिता कृष्णचंद की गांव बरोणा में हत्या करवाने के आरोपी रामकरण बैंयापुर को अपनी मौत का खौफ था। संदीप बड़वसानी गिरोह के साथ दुश्मनी होने के बाद उसने अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी को यूपी में ले जाकर बुलेट प्रूफ बनवा लिया था। इसके अलावा उसने गांव में बनाए घर की तार से किलेबंदी करने व घर के बाहर 10 से अधिक सीसीटीवी लगवा रखे थे। वह बाहर जाने के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर निकलता था। उत्तर प्रदेश में गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनवाने के बाद उसने गोली चलाकर इसकी सुरक्षा भी जांची थी। संदीप बड़वासनी की हत्या के बाद भी उसका डर खत्म नहीं हुआ। संदीप का शार्प शूटर अजय उर्फ बिट्टू उसकी जान लेने की तैयारी कर रहा था। यही कारण था कि उसने सिपाही महेश और शार्प शूटर अमित उर्फ मीता को अजय से मिलकर रहने और उसकी हत्या करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

रामकरण के साथियों के बारे में अहम सुराग लगे हाथ
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर रामकरण के साथियों के बारे में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। यही कारण है कि पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इसके लिए साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित गोलियां मिलने के बारे में भी जांच बढ़ाई आगे
पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियां मिलने के मामले में भी जांच को आगे बढ़ाया है। गैंगस्टर रामकरण ने पुलिस को बताया है कि वह मेरठ से प्रतिबंधित गोलियां लेकर आया था। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जिससे पता लगाया जा सकेगा कि प्रतिबंधित गोलियां कहां से आईं। बता दें कि रामकरण के घर से कई ऐसी गोलियां मिली थीं जिनका प्रयोग सेना व पुलिस बल ही करता है।

रामकरण की गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनाने व बुलेट प्रूफ जैकेट, हथियार उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम आरोपियों को काबू कर पता लगाएगी कि उन्होंने किन कागजात पर बदमाश की गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनाया। रामकरण के कई साथियों के बारे में काफी अहम जानकारी हाथ लगी है।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed