फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gangster Krishna Gatha's sharp shooter Neetu alias Sita arrested from Rajasthan

Sonipat News: गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान से गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster Krishna Gatha's sharp shooter Neetu alias Sita arrested from Rajasthan
सोनीपत। एसटीएफ यूनिट सोनीपत ने गैंगस्टर कृष्ण गाठा के शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा को राजस्थान के सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मदीना में हुई किसान की हत्या में वांछित था। एसटीएफ ने उसे बरोदा थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन




गांव मदीना में 19 जुलाई की रात को किसान नरेंद्र की लाठी व डंडों से पीट कर हत्या की गई थी। घटना के समय वह घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बोलेरो में छह-सात लोग आए थे। गाड़ी से दो युवक डंडे लेकर उतरे थे और नरेंद्र के पास आकर कहा था कि इसे छोड़ना नहीं है। नरेंद्र चारपाई से उठकर गली के अंदर गांव की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन

हमलावरों ने दूसरी गली में पकड़ कर उन्हें डंडों से पीटा था। घायल नरेंद्र को पीजीआई रोहतक ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरेंद्र की हत्या कई साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में की गई थी। पुलिस इस वारदात में कई आरोपियों को पकड़ चुकी है। वारदात में शार्प शूटर गांव मदीना के नीटू उर्फ सीटा का नाम भी आया था। वह अप्रैल में जमानत पर आया था और जुलाई में वारदात को अंजाम देकर भाग गया था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।




एसटीएफ सोनीपत इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को उप निरीक्षक राजबीर की टीम ने राजस्थान के सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसे बरोदा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed