फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangester arrested, police

पुलिस से मुठभेड़ के बाद कुख्यात दीपक गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 21 Oct 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
gangester arrested, police
मुरथल बाइपास पर मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल हुआ शातिर दीपक। - फोटो : Sonipat
मुरथल। मुरथल बाईपास स्थित कुराड़ मोड़ से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रूपेंद्र उर्फ मुन्ना व रामकरण गैंग के शूटर दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गांव पांची जाटान निवासी दीपक इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर गुरुग्राम में हुए हमले में वांछित था। पुलिस टीम के रोकने के प्रयास में आरोपी बाइक से गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक के पैर में गोली लगी है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एएसपी निकिता खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल प्रभारी प्रशांत कुमार अपनी टीम में शामिल एसआई नरेश, योगेंद्र, एएसआई यशवीर और विनोद के साथ जाहरी बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गुरुग्राम में इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारने के मामले में आरोपी दीपक मुरथल बाईपास से कुराड़ रोड पर आने वाला है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच जब दीपक बाइक पर आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह कच्चे रास्ते पर भागने लगा तो उसकी बाइक गिर गई। जिस पर वह चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। उसके बाद भी आरोपी भागता रहा और फिर से फायरिंग की। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की तो गोली उसके पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। उसके पास से देसी पिस्तौल व खोल बरामद किए गए। आरोपी ने अपनी पहचान दीपक के रूप में दी। पुलिस ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर कर चुका है जानलेवा हमला
गिरफ्तार आरोपी दीपक पालम विहार स्थित एसीपी उद्योग विहार दफ्तर के सामने करनाल के नेवल स्थित कमांडो मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी है। 6 सितंबर को हुई वारदात में गोली इंस्पेक्टर के दाएं कंधे को छूकर निकल गई थी। वह रिश्तेदार के प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में आए थे। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। सोनू मलिक गुरुग्राम एसटीएफ में भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उस पर गन्नौर थाना में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या के प्रयास से लेकर लड़ाई झगड़े के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेंद्र व रामकरण बैंयापुर से जुड़े हैं तार
गिरफ्तार आरोपी दीपक फिलहाल बरोणा के रूपेंद्र उर्फ मुन्ना और रामकरण बैंयापुर के गैंग से जुड़ा है। इनके गैंग में रोहतक के बोहर का सोनू नंदन व बरोणा का मनिया भी शामिल है। आरोपी फिलहाल अपने साथियों से मिलकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed