फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganaur Vishu dominates National Para Athletics Competition, wins bronze medal in 100 meter running event

Sonipat: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए गन्नौर के विशु, 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता कांस्य

Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

विशु त्यागी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या थी। यह समस्या समय के साथ बढ़ती गई। हमेशा सोचते थे कि जीवन में वह क्या करेंगे। स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनके बड़े भाई निशांत त्यागी ने पैरा खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Ganaur Vishu dominates National Para Athletics Competition, wins bronze medal in 100 meter running event
खिलाड़ी विशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2024 में सोनीपत के खिलाड़ी छाए रहे। जिसमें विशु त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता गोवा में 10 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद जिले के गांव कनौजा फिलहाल गन्नौर के वार्ड नंबर 5 महादेव नगर की गली नंबर एक निवासी विशु ने शानदार प्रदर्शन किया है। विशु ने बताया कि दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया में प्रतिभागिता की थी, लेकिन पदक जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि विशु ने 22वीं पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। लाडले की उपलब्धि पर मजदूर पिता योगेश त्यागी और गृहिणी माता मितलेश फूले नहीं समा रहे। विशु के अलावा सोनीपत के गांव भटगांव निवासी सुमित दहिया ने शॉटपुट में स्वर्ण व जैवलिन थ्राे में कांस्य पदक जीता। वहीं गांव खेवड़ा निवासी विकास चौहान ने लंबी कूद में रजत पदक जीत प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से मिली नई पहचान
विशु त्यागी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या थी। यह समस्या समय के साथ बढ़ती गई। हमेशा सोचते थे कि जीवन में वह क्या करेंगे। स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनके बड़े भाई निशांत त्यागी ने पैरा खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। दूसरे भाई आशुतोष त्यागी ने आगे बढ़ने केे लिए हर कदम पर पूरा सहयोग दिया। भाइयों से मिले सहयोग और प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ते रहे। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत शुरू की। उन्होंने लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ का अभ्यास शुरू किया और कोचिंग ली। विशु ने बताया कि वह स्नातक पूरी कर चुके हैं और खेलों में नई पहचान पाने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं।

उपलब्धियां

  • साल 2022 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक जीता।
  • साल 2023 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा खेलों में प्रतिभागिता की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed