फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From today second dose will be given to teenagers, camps will also be held in schools

आज से किशोरों को लगाई जाएगी कोवाक्सिन की दूसरी डोज, स्कूलों में भी शिविर लगेंगे

Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
From today second dose will be given to teenagers, camps will also be held in schools
स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में वैक्सीन लगवाता छात्र। संवाद - फोटो : Sonipat
किशोरों को कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। दो फरवरी से किशोरों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। विभाग की तरफ से स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। पहले दिन 3000 विद्यार्थियों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से स्वास्थ्य विभाग को कोवाक्सिन की 10 हजार डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 फरवरी से स्कूलों में जाकर किशोरों को दूसरी डोज लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर कोवाक्सिन की दूसरी व पहली डोज लगाएगी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पुरखास व खरखौदा सीएचसी के क्षेत्र में सबसे कम टीकाकरण हो पाया है जोकि चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद टीकाकरण में तेजी आएगी और किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक इतने किशोरों को लगी पहली डोज
सीएचसी डोज
सोनीपत अर्बन 9723
बढख़ालसा 7770
भैंसवाल कलां 3147
फिरोजपुर बांगर 1505
गन्नौर 4703
पुरखास 1780
गोहाना 4519
जुआं 5724
खरखौदा 2623
मुंडलाना 3526
-----
2 फरवरी से किशोरों को दूसरी डोज लगाई जाएगी, इसके लिए किशोरों का चिह्नत कर स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में किशोरों कों पहली डोज कम संख्या में लगी है। उन सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सकों का निर्देश दिए है कि वह शिविर लगाकर किशोरों को वैक्सीन जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed