फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Friday night was the coldest, the temperature reached 5.8 degrees

शुक्रवार की रात रही सबसे ठंडी, 5.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Friday night was the coldest, the temperature reached 5.8 degrees
रोहतक रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। शनिवार को करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव बादलों में ही छिपे रहे, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद भी शीतलहर चलने से लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पाई। शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात्रि सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह के समय ज्यादा ठंड का अहसास हुआ। ठंड बढ़ने व शीतलहर चलने से अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। कामकाज की वजह से घर से बाहर निकलने वाले लोग कोट, चार, कंबल में लिपटे दिखाई दिए। कई जगहों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। किसानों को खेतीबाड़ी के काम के साथ अपने पशुओं के चारे का इंतजाम करने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अगले तीन दिन छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में शीतलहर से लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। 19-21 दिसंबर के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में आई कमी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से छठी से 12वीं कक्षा तक खुलेंगे स्कूल
प्रदेश सरकार ने प्रदूषण के कारण बंद विद्यालयों को दोबारा खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में सोमवार से कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं अभी नहीं लगेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज ने कहा कि जिले में सभी सरकारी व निजी स्कूलों को खोलने के लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में शिक्षक सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक उपस्थिति रहेंगे। विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक लगेंगी।

वर्जन
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने के आसार हैं। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed