फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fourth accused of robbing a woman arrested

Sonipat News: महिला से लूटपाट करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of robbing a woman arrested
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 टीम ने चाकू दिखाकर महिला से लूटपाट करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के नरेला निवासी राकेश है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला निवासी दीक्षा ने 14 मार्च, 2020 शिकायत दी थी कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करती हैं। 14 मार्च, 2020 की शाम 7.15 बजे फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद पैदल जीटी रोड की तरफ जा रही थी। वह जब फैक्टरी नंबर 122/124 के पास पहुंची थी तो उनके पास एक बाइक आकर रुकी थी। बाइक सवार एक युवक ने उनकी कमर पर चाकू अड़ा दिया था। दूसरे युवक ने उनके गले से सोने की चेन व उनसे मोबाइल व बैग से 12 हजार रुपये लूट लिए थे। एक युवक दोनों को बाइक पर बैठाकर भाग गया था। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर उससे 500 रुपये बरामद किए। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed