फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four-year-old boy missing under suspicious circumstances found

Sonipat News: संदिग्ध हालात में लापाता हुए चार साल के मासूम को किया बरामद

Sun, 30 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy missing under suspicious circumstances found
सोनीपत। राई में रह रहे बिहार के अररिया जिले के गांव मेटन टोला गांव निवासी मोहम्मद जहांगीर का चार साल का बेटा अलिजान संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मोहम्मद जहांगीर ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने मासूम को एक कंपनी के पास से लावारिस हालात में बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि वह परिवार के साथ एचएसआईआईडीसी राई में रहते हैं। उसके पास दो बच्चे हैं। जिनमें बड़े बेटे अलिजान की उम्र 4 वर्ष है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। उसका बेटा घर के पास ही खेलने गया था। वह शाम तक घर नही लौटा। जिससे उन्हें अपहरण की आशंका हुई। उन्होंने रात भर बच्चे की तलाश की। उनके बेटे का कोई सुराग नही लगा। उन्होंने राई थाना में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

राई थाना के एसआई नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को तलाश के दौरान बच्चा एक कंपनी के पास मिल गया। पुलिस ने बच्चा उसके परिवार को सौंप दिया है। रात भर बच्चा कहां रहा अब पुलिस इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि बच्चा एक कंपनी के श्रमिक को मिला था। उसने उसे रात भर अपनी कंपनी में रखा था। आशंका है कि बच्चा खेलते समय रास्ता भटक गया होगा। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed