{"_id":"681d0a36a55f4558ba083141","slug":"four-teams-deployed-in-search-of-murdered-brother-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136389-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्यारोपी भाई की तलाश में लगाईं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्यारोपी भाई की तलाश में लगाईं चार टीमें
Fri, 09 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी में कहासुनी में बहन की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। मामले युवती के पिता ने बेटे पर हत्या और दामाद व उसके जीजा पर षड्यंत्र रच बेटे को भड़काकर हत्या कराने का आरोप लगाया था।
गांव बड़वासनी निवासी किसान राजकुमार ने थाना सदर पुलिस को बताया था कि उनका एक बेटा परमजीत और बेटी प्रीति (25) थी। उनका बेटा अविवाहित है। बेटी प्रीति की शादी वर्ष 2019 में पानीपत के गांव गढ़ी छाजू निवासी सचिन से की थी। प्रीति का चार साल का बेटा है। उनका आरोप था कि करीब 40 दिन पहले सचिन उनकी बेटी प्रीति को मायके छोड़ गया था। सचिन प्रीति पर किसी युवक से बातचीत करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर सचिन व उसका बहनोई विकास उनके बेटे परमजीत को भी भड़काते रहते थे।
सचिन व विकास के उकसाने पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा परमजीत बाहर से गांव में आया और घर से दूर गली में बेटी प्रीति की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस की चार टीमें गठित कर आरोपी का पता लगाने में लगा दिया है। साथ ही मामले में अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।