फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four students drowned in yamuna, two dead,Two saved, sonipat

हरियाणा: यमुना में नहाते वक्त चार छात्र डूबे, दो को बचाया गया, दो की मौत, गांव में मातम

Sun, 26 Jul 2020 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
four students drowned in yamuna, two dead,Two saved, sonipat
यमुना में दो किशोरों के डूबने के बाद एकत्रित ग्रामीण ।

यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए मलिकपुर गांव के चार छात्र यमुना में डूब गए। लोगों की मदद से दो छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोरों ने दोनों लड़कों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया है। एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


गांव मलिकपुर के रहने वाले चार दोस्त रविवार को करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर यमुना में स्नान को गए थे। उनमें साहिल, आशीष उर्फ आशु, प्रवीण व संयम शामिल थे। चारों 12वीं कक्षा के छात्र हैं और उनकी उम्र करीब 17 वर्ष है। चारों यमुना में स्नान के दौरान भंवर में फंस गए। चारों को डूबता देख आसपास स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीण को लोगों ने बचा लिया और संयम भी बाहर आ गया। लेकिन आशीष व साहिल यमुना में ही डूब गए। दोपहर को परिजनों को मामले का पता लगा। जिस पर प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और किशोरों की तलाश के लिए गोताखारों को बुलाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शाम को साहिल का शव यमुना से बरामद किया गया। साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तलाशी अभियान के दौरान शाम करीब सात बजे आशीष उर्फ आशू का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाईयों में बड़ा था साहिल, छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था आशीष
साहिल पुत्र संदीप दो भाइयों में बड़ा था। बड़े बेटे की यमुना में डूबने से मौत के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। वहीं आशीष उर्फ आशू पुत्र कृष्ण छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। आशीष के पिता कृष्ण ने दो शादी की है। वह उनकी पहली पत्नी की संतान है। पहली पत्नी से कृष्ण को आशीष व एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी पत्नी से उसे चार अन्य बच्चे हैं। आशीष की मौत से परिवार के सदस्यों की आंख नम है।

यमुना में स्नान करते दो किशोर डूब गए थे। गोताखोरों की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया। दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिए हैं। सब्बल सिंह, चौकी प्रभारी, मिमारपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed