फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four new dengue patients confirmed

Sonipat News: डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि

Sat, 21 Sep 2024 07:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Sep 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients confirmed
सोनीपत। बारिश के बाद डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर एंटी लार्वा एक्टीविटी भी डेंगू नियंत्रण में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सात साल की बच्ची सहित चार नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने पीएचसी व सीएचसी के इंचार्ज को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और मरीज मिलने पर उनका मौके पर उपचार करने को कहा है। अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण करने के लिए चिकित्सक भी फील्ड में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी (एमपीएचडब्ल्यू) की टीम के साथ चिकित्सक घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को देखेंगे। साथ ही वह घर-घर जाकर की जा रही एंटी लार्वा एक्टीविटी की जांच करेंगे। अगर हमें डेंगू के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाना है तो घर-घर ड्रमों, बर्तनों, टायरों में भरे हुए पानी में मच्छर का लार्वा नष्ट कराना होगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक करना होगा।

सभी चिकित्सक हर शुक्रवार को अपने अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल, कार्यालय में जाकर सूखा दिवस मनाने जाएंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के अधीक्षक को पत्र लिखकर हर शुक्रवार को सूखा दिवस मनाने के लिए कहा जाएगा। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने चिकित्सकों को बच्चों व महिलाओं में टीकाकरण तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed