फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   four donation boxes thrown outside the temple after stealing cash

नकदी चोरी कर मंदिर के बाहर फेंके चार दानपात्र

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
four donation boxes thrown outside the temple after stealing cash
दादा शंभूनाथ मंदिर में दानपात्र चोरी कर ले जाते हुए सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। - फोटो : Sonipat
कुंडली। गांव नाहरी के प्राचीन दादा शंभू मंदिर से चोर नकदी चुराकर चारों दानपात्रों को मंदिर के बाहर फेंककर फरार हो गया। चोर मंदिर से अन्य सामान भी चुराकर ले गया। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर करीब 32 मिनट में पांच बार दानपात्र व अन्य सामान लेकर जाने के लिए अंदर-बाहर जाता दिखाई दे रहा है। मंदिर में पहुंचे ग्रामीण ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नाहरी के रहने वाले हितेंद्र दहिया ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार को दादा शंभू मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था। जब वह पूजा कर रहा था तो अचानक उसकी निगाह मंदिर के दानपात्रों वाली जगह पर पड़ी। दानपात्र अपने स्थान पर नहीं थे। उसने जांच की तो पाया कि दानपात्र मंदिर के बाहर पड़े थे और उनके ताले भी टूटे हुए थे। उनके अंदर से नकदी गायब है। साथ ही अन्य सामान भी चोरी किया गया है। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। नाहरी गांव के निवर्तमान सरपंच सुनील दहिया, ब्लॉक समिति सदस्य सुकेश रानी, पदम सिंह दहिया व अन्य ग्रामीण मंदिर में पहुंचे। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट पहने युवक दानपात्र चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। हितेंद्र ने इसकी शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी ले ली है। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दानपात्रों में लाखों रुपये थे।
विज्ञापन

12 बजकर 19 मिनट पर मंदिर में आया संदिग्ध
सीसीटीवी में दिख रहा है कि संदिग्ध रात को करीब 12 बजकर 19 मिनट पर मंदिर में आता है। लाइनदार टी-शर्ट पहना युवक हेलमेट लगाए हुए है। वह पांच बार मंदिर में आता-जाता दिखाई दे रहा है। चार बाद दानपात्र व एक बार अन्य लेकर जाता दिखा रहा है। वह करीब 12 बजकर 51 मिनट पर बाहर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है लूट की वारदात
ब्लॉक समिति सदस्य सुकेश रानी ने बताया कि मंदिर में गांव के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों की आस्था है। मंदिर में 24 सितंबर 2019 की रात को लूट भी हो चुकी है, जिसमें बदमाश मंदिर के महंतों को बंधक बनाकर सोने के कुंडल व दानपात्र से नकदी लूट ले गए थे। उन्होंने चोरी के मामले में ठोस कार्रवाई और चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed