फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four dengue patients found including two siblings

Sonipat News: दो भाई-बहन समेत डेंगू के चार मरीज मिले

Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Four dengue patients found including two siblings
सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को दो भाई-बहन समेत डेंगू के चार मरीज मिले हैं। इनमें बजाना कलां निवासी 50 वर्षीय पुरुष, अकबरपुर बारोटा में एक ही परिवार से 10 वर्षीय बच्चा व 12 वर्षीय उसकी बहन और देवनगर निवासी 21 वर्षीय युवती डेंगू संक्रमित मिली हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत व डॉ. मनजीत राठी ने कुंडली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ कर्मियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि कुंडली क्षेत्र डेंगू के हाॅट स्पाॅट में शामिल है और यहां औद्योगिक क्षेत्र और स्लम एरिया होने की वजह लार्वा मिल रहा है। इसलिए इस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। 168 टीमों की ओर से घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी डेंगू पाजिटिव मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा गतिविधियां और लोगों से अपने आस पास पानी इकट्ठा न होने देने की अपील की जा रही है। नगर निगम के साथ मिल कर अलग-अलग वार्डों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे डेंगू पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed