फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four daughters of the district won the Nations Cup

Sonipat News: जिले की चार बेटियों ने जिताया नेशंस कप

Tue, 23 Jun 2026 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Jun 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Four daughters of the district won the Nations Cup
फोटो :: नेशंस कप के साथ सोनीपत की बेटी नेहा गोयल। स्रोत सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ऑकलैंड में खेले गए महिला नेशंस कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सोनीपत में खुशी की लहर है। भारतीय टीम की इस शानदार सफलता में जिले की चार बेटियों नेहा गोयल, ज्योति, साक्षी और शिल्पी ने भी अहम भूमिका निभाई है। खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खेल संस्थानों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर नेशंस कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने एफआईएच महिला प्रो लीग में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार नेशंस कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने बताया कि नेशंस कप विजेता भारतीय टीम में सोनीपत की चार खिलाड़ी नेहा गोयल, ज्योति, साक्षी व शिल्पी शामिल थीं। इन खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनीपत लंबे समय से भारतीय हॉकी को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देता रहा है और यह उपलब्धि जिले की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मंगलवार को होगा सम्मान समारोह
प्रीतम सिवाच ने बताया कि नेशंस कप विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में मंगलवार को साई सेंटर और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया जाएगा।

फोटो :: नेशंस कप के साथ सोनीपत की बेटी नेहा गोयल। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो :: नेशंस कप के साथ सोनीपत की बेटी नेहा गोयल। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed