{"_id":"654df606e9e2f90e930a37b9","slug":"four-children-missing-under-suspicious-circumstances-in-sonipat-police-searched-fields-throughout-night-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: संदिग्ध हालात में चार बच्चे लापता; पुलिस ने रात भर खंगाले खेत, सुबह एक कमरे में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: संदिग्ध हालात में चार बच्चे लापता; पुलिस ने रात भर खंगाले खेत, सुबह एक कमरे में मिले
Fri, 10 Nov 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:51 PM IST
सार
नीलम ने बताया था कि चारों दोस्त घूमने के लिए अक्सर खांडा की ओर खेतों में जाते हैं। पुलिस ने बताई गई जगह के आसपास के खेतों को रात भर खंगाला। सुबह करीब छह बजे खेतों में बने एक कमरे से चारों बच्चों को बरामद किया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा से वीरवार शाम संदिग्ध हालात में चार बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं सूराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चारों किशोरों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस रात भर खेतों व आसपास के क्षेत्रों को खंगालती रही। सुबह चारों किशोर खेत में बने एक कमरे में मिले।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले किया।बिहार के जिला सेहरसा के गांव बरगांव के कुछ परिवार खरखौदा के गोपालपुर मार्ग पर किराये के मकान में रहते हैं। जिनके चार बच्चे सुरजीत, अकेश, रवि किशन व लाला वीरवार को शाम को गांव खांडा की तरफ खेतों में घूमने के लिए निकले थे। चारों की उम्र 10 से 12 वर्ष है। देर रात तक वह जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। चारों का कहीं पता नहीं लगने पर पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस ने सुरजीत की मां नीलम की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नीलम ने बताया था कि चारों दोस्त घूमने के लिए अक्सर खांडा की ओर खेतों में जाते हैं। पुलिस ने बताई गई जगह के आसपास के खेतों को रात भर खंगाला। सुबह करीब छह बजे खेतों में बने एक कमरे से चारों बच्चों को बरामद किया। जिन्होंने पुलिस को बताया कि रात को रास्ता भटक जाने के बाद वह घर नहीं जा सके। खेतों में भटकते रहे, लेकिन घर का रास्ता नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने मजबूरी में इस कमरे में रात बिताना ठीक समझा। चारों को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
रात को कुछ परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनके बच्चे लापता हो गए हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की गई। सुबह खेतों में बने कमरे से बच्चों को बरामद किया गया। जिन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।