फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four accused of thief gang arrested, 18 e-rickshaws recovered

Sonipat News: चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 18 ई-रिक्शा की बरामद

Thu, 29 Feb 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four accused of thief gang arrested, 18 e-rickshaws recovered
सोनीपत। चोरी निरोधक स्टाफ ने चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 ई-रिक्शा बरामद की है। आरोपी आनंद नगर निवासी दिनेश, नंदवानी नगर निवासी विजय, राजीव कॉलोनी निवासी कुलदीप और जीवन नगर निवासी अमित है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


ककरोई रोड स्थित श्याम नगर निवासी नवीन ने 12 सितंबर, 2022 को पुलिस को शिकायत दी थी। नवीन ने बताया था कि वह 8 सितंबर, 2022 को अपनी भाभी ज्योति को लेकर विवेकानंद चौक पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में आए थे। वह ई-रिक्शा बाहर खड़ी कर अस्पताल में चले गए। बाद में वापस आए तो वहां ई-रिक्शा नहीं मिली। शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब वाहन चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई राजेश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दिनेश, विजय, कुलदीप और अमित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की अन्य वारदात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 18 ई-रिक्शा बरामद की है।
विज्ञापन


बाइक चोरी में नाबालिग काबू

राई। थाना कुंडली पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात में संलिप्त नाबालिग को काबू किया है। गांव खटखड़ में किराए पर रहने वाले रोहताश ने 23 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बाइक शिव मंदिर के पास खड़ी थी। वहां से चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed