फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four accused of theft arrested with tubewell fans and motors

Sonipat News: ट्यूबवेल के पंखे व मोटरों के साथ चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four accused of theft arrested with tubewell fans and motors
फोटो 25: खेतों से ट्यूबवेल के पंखे व मोटर चोरी करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा थाना पुलिस ने खेतों से चोरी किए गए ट्यूबवेल के पंखे व मोटरों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खेतों से सामान चोरी करने वालों में गोपालपुर निवासी साहिल व सागर, झज्जर फिलहाल महावीर कॉलोनी, खरखौदा निवासी सिकंदर व भूपेंद्र है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गोपालपुर के रहने वाले किसान रामबीर ने सोमवार को उनके और साथी किसान रवींद्र व रमेश के खेतों से इंजन के पंखे व बिजली की मोटर चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी जीत बेनीवाल का कहना है कि मामले में एएसआई रवींद्र ने साहिल, सागर के साथ उनके साथी सिकंदर व भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। ट्यूबवेल के पांच पंखे, बिजली की एक मोटर और वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य वारदात से भी पर्दा उठा है। उन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पंखे चोरी के कई मामले हो चुके
खरखौदा क्षेत्र में कुछ समय से खेतों से ट्यूबवेल के पंखे चोरी होने की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गोपालपुर गांव में ही सोमवार की रात किसान अजीत के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोर एक ट्यूबवेल पंखा और किसान संजीत के खेत से एक ट्यूबवेल का पंखा चोरी कर ले गए। इससे पहले भी 12 से ज्यादा मामले खेतों से पंखा चोरी के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी पर पहले से बाइक चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में अन्य वारदात से भी पर्दा उठ सकता है।
-जीत बेनीवाल, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed