फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former hockey player got coach job in Punjab government

Punjab: पूर्व हॉकी खिलाड़ी नहीं अब करेगा पल्लेदारी, अब तैयार करेगा खिलाड़ी, CM ने दिया नियुक्ति पत्र

Sun, 05 Mar 2023 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 03:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी को कोच की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया है। छह को बठिंडा में नौकरी ज्वाइन करेगा, पढ़ाई करने पर विभाग में तरक्की मिलती रहेगी। 

विज्ञापन
Former hockey player got coach job in Punjab government
सीएम भगवंत मान पूर्व हॉकी खिलाड़ी को नियुक्ति पत्र देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनाज मंडी में पल्लेदारी कर परिवार पाल रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को अब और परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अब वह खेल विभाग में बतौर कोच काम करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें चंडीगढ़ बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमानुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिए गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र प्रयास है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में पल्लेदारी के तौर पर काम करना पड़ रहा था। भगवंत मान ने कहा कि जब उनको मीडिया की ओर से इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुलाकर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Former hockey player got coach job in Punjab government
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा। वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि परमजीत अपने हुनर और महारत से अब कई खिलाड़ी पैदा करेगा, जो कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान परमजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इसकी बहुत कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा एतिहासिक फैसला लिया है। उसने आशा जताई कि कि मुख्यमंत्री मान के कार्यकाल के दौरान पंजाब बुलंदियों को छुएगा। उसने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोशिश करेंगे।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
हॉकी खिलाड़ी परमजीत का अनाज मंडी में पल्लेदारी करने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मामला सीधे सीएम तक पहुंच गया था। सीएम भगवंत मान ने इस मामले की गंभीरता से पड़ताल करवाई थी। इसके बाद उन्होंने पमरजीत सिंह को मुलाकात के लिए बुलाया। साथ ही अब उसे नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed