फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   former employee himself injured in deadly attack on manager

मैनेजर पर जानलेवा हमला करने में पूर्व कर्मचारी खुद घायल

Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
former employee himself injured in deadly attack on manager
सोनीपत। कुंडली स्थित फैक्टरी में घुसकर एक पूर्व कर्मी ने मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मैनेजर बाल-बाल बच गया, लेकिन कर्मी खुद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर पूर्व कर्मी के खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी निवासी सुशील शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली की पारस ऑफसेट कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी में गांव रसोई निवासी देवेंद्र सिंह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। कई साल पहले उसे कंपनी से निकाल दिया था। देवेंद्र सिंह ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया था। देवेंद्र ने मैनेजर को उसके पक्ष में गवाही देने को कहा था, लेकिन मैनेजर ने उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी। इसी वजह से वह सुशील शर्मा से रंजिश रखता था। आरोप है कि मंगलवार देर शाम को पूर्व श्रमिक देवेंद्र सिंह पिस्तौल लेकर कंपनी में आ गया। उसने मैनेजर सुशील शर्मा से कहा कि उसे दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। जिस पर वह उसे समझाकर बाहर ले जाने लगा तो गेट पर जाने के बाद देवेंद्र ने सुशील शर्मा पर पिस्तौल तान दी। साथ ही गवाही उसके खिलाफ देने को लेकर उस पर गोली चलाने का प्रयास किया, जिस पर वह बचकर भाग लिया। गोली उसे नहीं लगी। इसी बीच दूसरी गोली चली जो देवेंद्र के पैर में लगी है। सुशील का आरोप है कि गोली उसे खुद लगी है या उसने उसे फंसाने के लिए अपने पैर में गोली मारी है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने घायल देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सुशील के बयान पर मंगलवार रात आरोपी देवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed