फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former CM will show his strength in Congress's Constitution Save Rally today

Sonipat News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में आज पूर्व सीएम दिखाएंगे दम

Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Former CM will show his strength in Congress's Constitution Save Rally today
फोटो :41: सोनीपत के सेक्टर-23 में रैली को लेकर बनाए गए तोरण द्वार का निरीक्षण करने पहुंचे विधाय
सोनीपत। कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह एवं संविधान बचाओ रैली शुक्रवार को सेक्टर-23 के मैदान में होगी। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी लोगों से रूबरू होंगे। रैली की तैयारियों का जिम्मा सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को दी गई है। रैली को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विधायक पंवार ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को सुनने के लिए सोनीपत के साथ ही आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता व आम लोग पहुंचेंगे। गोहाना विधायक जगबीर मलिक, खरखौदा विधायक जयवीर सिंह, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, मेयर निखिल मदान के अलावा राई के पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक पदम दहिया के साथ ही बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, एडवोकेट संजय आंतिल, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया आदि भीड़ जुटाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

फोटो :41: सोनीपत के सेक्टर-23 में रैली को लेकर बनाए गए तोरण द्वार का निरीक्षण करने पहुंचे विधाय

फोटो :41: सोनीपत के सेक्टर-23 में रैली को लेकर बनाए गए तोरण द्वार का निरीक्षण करने पहुंचे विधाय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed