फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   For the first time, private hospital doctors will set up OPD in government hospitals.

Sonipat News: सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पताल के चिकित्सक पहली बार लगाएंगे ओपीडी

Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
For the first time, private hospital doctors will set up OPD in government hospitals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सरकारी अस्पतालों में अब निजी अस्पतालों के चिकित्सक ओपीडी लगाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब निजी अस्पतालों के चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में ओपीडी लगाएंगे। सरकार की ओर से निजी चिकित्सकों को मासिक व प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। मुख्यालय की ओर से निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को हायर किया जा रहा है। शुरुआती चरण में निजी अस्पतालों के चिकित्सक 31 मार्च तक ओपीडी लगाएंगे। अगर सरकार से अनुमति मिलती है उनकी समयावधि एक साल और बढ़ाई जाएगी।
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में जेब ढीली करके उपचार कराना पड़ता है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल में निजी अस्पताल से सर्जन की नियुक्ति की जाएगी। वहीं कुंडली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रतिदिन हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में उन एमबीबीएस चिकित्सकों को नियुक्त किया जाएगा, जिनका पंजीकरण हरियाणा चिकित्सा परिषद में होना अनिवार्य है। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की नियुक्ति उनके दस्तावेजों की जांच के आधार पर की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार से अनुमति प्रदान कर दी है। अब जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनीपत में छह स्त्री रोग विशेषज्ञ, छह बाल रोग विशेषज्ञ और पांच बेहोशी के चिकित्सक (एनेस्थेटिस्ट) लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में लगाए जाएंगे चिकित्सक
जिला नागरिक अस्पताल में एक, गोहाना उपमंडल नागरिक अस्पताल में दो, गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ लगाए जाएंगे। जिला नागरिक अस्पताल, गोहाना और गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल में दो-दो बाल रोग विशेषज्ञ लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में एक, गोहाना और गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल में दो-दो एनेस्थेटिस्ट लगाए जांएगे। इन चिकित्सकों की सेवाएं ओपीडी के साथ सर्जरी के दौरान भी ली जाएगी। इन चिकित्सकों को मासिक वेतन 1.50 लाख रुपये दिया जाएगा।
शहरी पॉलीक्लीनिक में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
जटवाड़ा स्थित शहरी पॉलीक्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें मेडिसिन चिकित्सक, ओब्सटेट्रिक्स (दाई), स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। ओपीडी के दौरान इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को 4000 रुपये प्रतिदिन वेतन दिया जाएगा। निजी अस्पतालों के एमबीबीएस चिकित्सकों की सरकारी अस्पतालों में सेवा देने के लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए है।



वर्जन
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए निजी अस्पतालों के एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के नाम आवेदन करना होगा। मूल दस्तावेजों की जांच के साथ एनएचएम के आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed