फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Football Competition: Sonipat FC defeated TM-7 3-1, final match will be played today

फुटबॉल प्रतियोगिता : सोनीपत एफसी ने टीएम-7 को 3-1 से हराया, आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Sun, 05 Jan 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Football Competition: Sonipat FC defeated TM-7 3-1, final match will be played today
सोनीपत। सेक्टर-27 स्थित किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स मैदान पर सोनीपत फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। यह प्रतियोगिता में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इसके दूसरे दिन विभिन्न टीमों के लीग मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता में सोनीपत एफसी की टीम ने टीएम-7 की टीम को 3-1 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक दीपक तुषीर ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता सोनीपत सिटी एफसी टीम की तरफ से आयोजित की जा रही है। इसमें सभी मुकाबले नाकआउट खेले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीत का जोर लगा रहे हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमें तीन खिलाड़ियों का फेरबदल कर सकती हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिवाह एफसी की टीम ने एमटीएफसी को 3-0 के स्कोर से हराया। दूसरे दिन प्रत्येक टीम के तीन-तीन मुकाबले कराए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता को 21 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक देवेंद्र जून, प्रशिक्षक नवीन मलिक, सुनील दहिया, संजय सरोहा, भारत सरोहा व शुभम ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रही विजेता टीमें
भगत सिंह एफसी, सिवाह एफसी (पानीपत), आरवाईएफसी (रोहतक), बहादुरगढ़ एफसी (झज्जर), वीएफसी ऑल स्टार, स्पार्टन एफसी, सोनीपत सिटी एफसी, टीएम-7, एमटी एफसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed