{"_id":"66ccbd88646542681902a0e4","slug":"football-competition-little-angels-team-became-the-winner-by-defeating-sm-hindu-academy-1-0-sonipat-news-c-197-1-snp1007-123538-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता : एसएम हिंदू अकादमी को 1-0 से हराकर लिटिल एंजल्स टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता : एसएम हिंदू अकादमी को 1-0 से हराकर लिटिल एंजल्स टीम बनी विजेता
Mon, 26 Aug 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत की जैन बाग काॅलोनी स्थित एसएम हिंदू अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में महासचिव नरेश मलिक
सोनीपत। जिला फुटबॉल संघ की तरफ से जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंदू अकादमी में जूनियर और सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। सब जूनियर वर्ग में लिटिल एंजल्स की टीम ने एसएम हिंदू अकादमी की टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जूनियर वर्ग में आरपीएस गन्नौर की टीम ने फाइनल में एसएम हिंदू अकादमी को 1-0 से हराया।
जिला फुटबॉल संघ के प्रधान कुलदीप सोलंकी ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता 15 से 17 अगस्त को कराई जानी थी, बारिश के कारण फाइनल मुकाबले नहीं हो पाए थे। फाइनल मुकाबले रविवार को एसएम हिंदू अकादमी में कराए गए। महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया था।
सब जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एसएम हिंदू अकादमी की टीम ने जागसी की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लिटिल एंजल्स की टीम ने राजलू गढ़ी की टीम को 3-0 से हराया था। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में आरपीएस गन्नौर की टीम ने राजलू गढ़ी की टीम को 2-0 से हराया व एसएम हिंदू अकादमी की टीम ने जागसी की टीम को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
प्रशिक्षक नवीन मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लिटिल एंजल्स की टीम के खिलाड़ी राघव, अक्षित, कान्हा, युगांक, ओजस्वीर व मिलान दहिया ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत अंडर-14 आयु वर्ग में टीम ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के दौरान सहसचिव सुरेंद्र, प्रवीण कुमार, सुनील, आशीष, प्रवीण, केके सांगवान, विशेष, पंकज गुलिया, आशीष, रणजीत सिंह, सुनील कुमार, प्रभात, राहुल, विक्रम, मनोज व ऋषिवान मौजूद रहे।