फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog: Train operations slowed down, Unchahar Express 13 hours late, four trains cancelled

कोहरा : धीमा हुआ ट्रेनों का परिचालन, ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 घंटे लेट, चार ट्रेन रद्द

Sun, 05 Jan 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fog: Train operations slowed down, Unchahar Express 13 hours late, four trains cancelled
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर सवारी गाड़ी में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी ट्रेनों का परिचालन धीमा रहा। 10 मीटर तक सिमटी दृश्यता के कारण दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटा से 13 घंटे तक की देरी से पहुंची। वहीं रेलवे यातायात ब्लाॅक के चलते अप डाउन की चार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। ट्रेनों के रद्द रहने व देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 13:10 घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस 3:40 घंटे, दादर एक्सप्रेस 5:46 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 6:32 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:38 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5:41 घंटे, 04583 सवारी गाड़ी 2:15 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:37 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2:07 घंटे, 12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:40 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 2:02 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 11078 झेलम एक्सप्रेस 3:01 घंटे, 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 2:01 घंटे, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:08 घंटे, जम्मू मेल 4:05 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 3:29 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:35 घंटे, 18310 संभलपुर एक्सप्रेस 1:54 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:32 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:31 घंटे, 04406 सवारी गाड़ी 1:31 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:10 घंटे, 04452 सवारी गाड़ी 1:48 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:06 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची। इसके अलावा यातायात ब्लाॅक के चलते अप डाउन की ट्रेन संख्या 22429-22430 पठानकोट एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12497 व 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed