फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog and interlocking work put brakes on the speed of trains.

Sonipat News: ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे और इंटरलॉकिंग कार्य का लगा ब्रेक

Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fog and interlocking work put brakes on the speed of trains.
फोटो :25: सोनीपत स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से उतरकर जाते यात्री। संवाद
सोनीपत। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड, कोहरे और पंजाब और गाजियाबाद में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चलते दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। शनिवार को 12 से अधिक लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें 4 से 12 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिरोजपुर मंडल के अमृतसर क्षेत्र और दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पहले ही नियंत्रित की जा रही है। ऐसे में तकनीकी कार्यों ने स्थिति को और जटिल बना दिया।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को प्राथमिकता देने के कारण सवारी गाड़ियों को बीच के स्टेशनों पर लंबे समय तक खड़ा कर दिया जाता है इससे दैनिक यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। महेंद्र, राजेश, मोहन सिंह, सुंदर ने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रबंधन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप लाइन पर घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप लाइन की कई प्रमुख ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित समय से काफी देरी से सोनीपत पहुंचीं। इनमें दादर एक्सप्रेस 12.16 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 9.59 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 6.31 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3.39 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1.22 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी 1.28 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, डाउन लाइन पर दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.42 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1.25 घंटे, झेलम एक्सप्रेस, जम्मू मेल व गीता जयंती एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटा देरी से पहुंची।


फिरोजपुर मंडल के अमृतसर और दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग से संबंधित कार्य जारी है। इसके चलते अप-डाउन रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे समय सारिणी को धीरे-धीरे सामान्य करने के प्रयास में है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed