फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 vehicles hit on KGP due to dense fog, 31 injured, expressway blocked

कोहरे का कहर: सोनीपत में केजीपी एक्सप्रेस पर 14 वाहन भिड़े, 31 लोग घायल, लगा लंबा जाम

Sun, 09 Feb 2020 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
14 vehicles hit on KGP due to dense fog, 31 injured, expressway blocked
केजीपी पर कोहरे के चलते हुए हादसों के बाद लगी वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

जिले में रविवार सुबह छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। घने कोहरे में सुबह नौ बजे तक दृश्यता 10 मीटर बनी रही। केजीपी पर यमुना पुल के पास सुबह कोहरे के चलते एक के बाद एक करीब 14 वाहन टकरा गए। हादसे में 31 लोगों को चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने बागपत पुलिस की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। केजीपी पर लगातार वाहन टकराने के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों को रोकना पड़ा और वहां से वाहन चालकों को समझाकर आगे भेजा गया। साथ ही वाहनों को सड़क से हटाकर एक तरफ किया। इस दौरान लंबा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पैरीफेरल-वे पर धुंध के कारण वाहन टकराते चले गए। केजीपी पर यमुना पुल के पास एक के बाद एक करीब 14 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा गाजियाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक के अचानक गति कम करने से हुआ। जिसके बाद एक के बाद पांच वाहन आपस में टकरा गए। उसके बाद तो वाहनों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दृश्यता भी शून्य होने के चलते वाहन आपस में टकराते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार, कैंटर व ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में सोनीपत से ब्रजघाट जा रहे सोनीपत के गोहाना बाईपास की रहने वाली अनीता, रानी, बबली, शीला, छन्नो, इंद्रवती, कमला, ओमवती घायल हो गईं। वहीं नरेला निवासी गोपाल व उनकी पत्नी भी घायल हुईं। वह गाजियाबाद जा रहे थे। इसके साथ ही अन्य वाहनों में सवार किशोर गर्ग, ललित कुमार, ब्रजभूषण, राहुल, राजेश, सन्नी, दयानंद, रमेश, दिलबाग, राजबीर घायल हुए। यह खरखौदा से गढ़ जा रहे थे।

14 vehicles hit on KGP due to dense fog, 31 injured, expressway blocked
हादसे में 31 लोग हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही सुमित लुधियाना, चरण सिंह, आदर्श गजियाबाद, योगेंद्र भिवानी, मुकेश, नरेश, अश्विनी मिश्र, लक्ष्मी, सोनिया, रीतू, मोहन भी चोटिल हो गए। जहां से पुलिस व परिजन उन्हें उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गए। हादसे की सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं यूपी के बागपत थाना प्रभारी भी टीम के साथ यमुना पुल पर पहुंचे।

दोनों जिलों की टीमों ने स्थानीय लोगों व वाहन सवारों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से सवारियों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहनों को धकेलकर मार्ग से हटाया। बाद में क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटाया गया। केजीपी पर हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया था। कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को दूर किया गया।

राहगीरों ने की घायलों की मदद
देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण हरियाणा की तरफ से आ रहे वाहन यमुना पुल के पास टकरा गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला।

टोल प्लाजा पर रोकने पड़े वाहन
यमुना के पास हुए हादसे के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों को रोकना पड़ा। टोल कर्मियों ने वहां पर वाहन चालकों को समझाकर आगे भेजना पड़ा। जिससे उन्हें बताया गया है कि कोहरे में हादसा होने के चलते कई वाहन टकरा गए हैं। उन्हें हाईवे से एक तरफ खड़ा किया गया है। वाहन चालकों को एहतियात बरतते हुए आगे जाने को कहा गया है।

क्रेन मंगवाकर वाहनों को मार्ग से हटवाया

हाईवे पर एक के बाद एक करीब 14 वाहनों के टकराने से जाम की स्थिति बन गई थी। जिस पर मौके पर पहुंची कुंडली व बागपत पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके लिए क्रेन को बुलवाना पड़ा। क्रेन से वाहनों को एक तरफ किया गया। जिससे अन्य वाहन उनमें न टकरा सके।

कोहरे से बढ़ी ठंड, तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा
कोहरे के कारण जिले का तापमान भी कम हो गया। सुबह सूर्य भी दस बजे के बाद ही दिखाई दिया। जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक हो रहा था। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड के चलते रविवार को लोग घरों में ही दुबके रहे। जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुना पुल के पास सुबह कोहरे के चलते काफी संख्या में वाहन आपस में टकरा गए थे। तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता दी गई। बागपत पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही वाहनों को सडक़ से हटाया गया। क्रेन मंगवाकर वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद जाम की स्थिति को दूर किया जा सका। -रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed