{"_id":"662ae6388e6fc2b2260569a4","slug":"five-years-rigorous-imprisonment-to-the-person-guilty-of-setting-fire-to-mushroom-farm-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117375-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खुंभी फार्म में आग लगाने के दोषी को पांच साल का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खुंभी फार्म में आग लगाने के दोषी को पांच साल का सश्रम कारावास
Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल ने खुंभी फार्म में आग लगाने के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। आग से खुंभी फार्म जलकर नष्ट हो गया था।
गांव हरसाना कलां निवासी मीर हसन ने 1 मार्च 2018 को सदर थाना पुलिस को बताया था उन्होंने गांव के आजाद की जमीन पट्टे पर लेकर खुंभी फार्म लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के प्रदीप नाम के युवक ने उनके खुंभी फार्म में आग लगा दी। आग की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले उनका व उसके पड़ोसी किसान यासीन, जगबीर व अली हसन का खुंभी फार्म भी जलकर नष्ट हो गया था। मीर हसन का आरोप था कि 28 फरवरी की आधी रात को आग लगाई गई थी। इससे पहले रात करीब दस बजे गांव के प्रदीप ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी ने रात को आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में सुनवाई के बाद सेशन जज प्रमोद गोयल ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को पांच साल के सश्रम कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर नौ माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।