फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five-year-old girl dies in car collision

कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Tue, 09 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl dies in car collision
गांव सिलाना के ईंट-भट्ठे के पास अपने माता-पिता के साथ जा रही 5 वर्षीय बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला नवादा के गांव पेटरोनी निवासी कमलेश फिलहाल अपने परिवार के साथ सिलाना गांव में रहता है और पास के ही ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। रविवार को कमलेश अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बेटी नेहा के साथ घर से ईंट-भट्ठे की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने नेहा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कमलेश ने गंभीर रूप से घायल नेहा को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही कमलेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed