फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five trains canceled, bus operations affected on long routes

पांच ट्रेनें रद्द, लंबे मार्गों पर प्रभावित रहा बसों का परिचालन

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five trains canceled, bus operations affected on long routes
सोनीपत। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं में आक्रोश है। भारत बंद व रेलवे ट्रैक जाम करने के एलान के बाद रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चार पैसेंजर सहित पांच ट्रेनें रद्द कर दीं। वहीं जयपुर रूट पर किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली सोनीपत डिपो की बस पर पथराव से बस के शीशे टूट गए। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने आगरा व मथुरा जाने वाली बसों को दिल्ली से ही वापस बुला लिया। लंबे रूटों पर बसों का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि लोकल रूटों पर बसों का परिचालन सामान्य रहा।
विज्ञापन

सोनीपत जंक्शन से प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। देश में सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन व सोमवार को भारत बंद के एलान के चलते रेलवे ने अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर सुबह चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के रद्द होने के कारण बस अड्डे पर भी भारी भीड़ रही। अग्निपथ योजना के विरोध व भारत बंद को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने भी लंबे रूटों पर कम बसें भेजी।
विज्ञापन

जम्मू कटरा रूट पर नहीं चली बसें
जयपुर रूट पर सोनीपत डिपो की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। यह बस सोमवार सुबह सोनीपत डिपो से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने जयपुर रूट पर रवाना होने वाली बसों के फेरे कम कर दिए। भारत बंद को देखते हुए सोनीपत डिपो से जम्मू-कटरा रूट पर कोई बस नहीं भेजी। वहीं मथुरा-आगरा रूट पर जाने वाली बसों को दिल्ली से ही वापस बुला लिया गया। वहीं चंडीगढ़ रूट पर भी बसों के फेरे कम कर दिए। लंबे रूटों पर बसों का परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन भेजी 10 बसें, भटकते रहे यात्री
भारत बंद व अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की मांग पर रोडवेज की 10 बसें सुबह पुलिस लाइन भेज दी गई थी। ट्रेनें रद्द होने से बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगने लगी थी। बसों की कमी के चलते यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अनेकों यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचने में ही भलाई समझी। जबकि काफी यात्रियों ने अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस अड्॑डे पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती, उसी रूट पर बस को रवाना किया गया।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
संख्या ट्रेन का नाम स्थिति
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 0.56 घंटे की देरी से चली
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 1.43 घंटे की देरी से चली
22430 पठानकोट एक्सप्रेस 1.15 घंटे की देरी से चली
04450 पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर रद्द
12311 नेताजी एक्सप्रेस रद्द
04405/06 एचएनके पैसेंजर रद्द
04471/72 पीएनजी पैसेंजर रद्द
04127 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर रद्द
--
पैसेंजर टेनें रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
गन्नौर। भारत बंद व अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए सोमवार को पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलते हुए बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानियां हुई। यात्री मंजीत, कर्मबीर, सतबीर ने बताया कि वे दिल्ली व पलवल में नौकरी करते हैं। ट्रेन रद् होने से वे काम पर नहीं जा सके। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

वर्जन
भारत बंद व अग्निपथ योजना के विरोध के चलते लंबे रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए थे। जम्मू-कटरा रूट पर कोई बस नहीं भेजी गई। जो बसें एक दिन पहले गई थी, वो वापस आई हैं। आगरा-मथूरा रूट पर जाने वाली बसों को दिल्ली तक ही भेजा गया। जयपुर व चंडीगढ़ रूट पर बसों के फेरे कम किए गए। लोकल रूटों पर बसों का परिचालन सामान्य रहा।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed