फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five stolen bikes recovered from arrested youths with illegal weapons

अवैध हथियार सहित गिरफ्तार युवकों से चोरी की पांच बाइक बरामद

Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five stolen bikes recovered from arrested youths with illegal weapons
राई (सोनीपत)। वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने चार युवकों को अवैध हथियार व एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर बाइक चोरी के पांच मामलों से पर्दा उठाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को राई औद्योगिक क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्ति एएसआई धर्मबीर की टीम ने राई औद्योगिक क्षेत्र के पास से चार युवकों को अवैध हथियार व चोरी की गई एक बाइक सहित पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल व दो कारतूस मिले। उनकी पहचान मूलरूप से यूपी के गाजीपुर फिलहाल राई निवासी सर्वेश, गांव राई निवासी रितिक, यूपी के जिला बागपत के बड़ौत का रहने वाला अभिषेक व यूपी के कन्नौज का जिशान खान है। उनके तीन आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार अन्य बाइक बरामद की है। उनमें एक सेक्टर-27 थाना क्षेत्र, एक सिटी गोहाना क्षेत्र, एक नरेला से चोरी की गई है। अन्य के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी अवैध हथियार यूपी के बड़ौत व मध्यप्रदेश के उज्जैन से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed