{"_id":"620414220354c73d7052d0d8","slug":"five-hours-of-light-rain-worsened-the-situation-farmers-concern-increased-sonipat-news-rtk6379624186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे की हल्की बारिश से बिगड़े हालात, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे की हल्की बारिश से बिगड़े हालात, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन से एक बार फिर आसमान बादलों से घिर गया और देर रात बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार सुबह तक जारी रही। पांच घंटे की हल्की बारिश ने शहर में हालात बिगाड़ दिए और किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश के बाद से अब तक खेतों में पानी खड़ा है। ऐसे में देर रात हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा मंडराने लगा है।
देर रात दो बजे शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह सात बजे तक जारी रहा। इस दौरान जिले में औसतन 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। बारिश के बाद जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया। बुधवार को दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन में हल्की धूप खिलने से लोगों ने कुछ हद तक राहत ली, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा। जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पाला पड़ने से सुबह-शाम मौसम सर्द रहेगा, जबकि दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
गोहाना व खरखौदा में हुई सबसे अधिक बारिश
जिले में सबसे अधिक बारिश गोहाना व खरखौदा क्षेत्र में हुई। गोहाना में जहां 10 एमएम बारिश हुई, वहीं खरखौदा में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। किसानों का कहना है कि इन दोनों क्षेत्रों मेें पहले से ही खेतों में पानी जमा है। किसान खेतों से पानी निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। देर रात इन दोनों खंड में ही सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। जिससे किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि अगर खेतों में जमा पानी की जल्द निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 07 एमएम
गन्नौर 01 एमएम
गोहाना 10 एमएम
खरखौदा 16 एमएम
खानपुर कलां 02 एमएम
राई 03 एमएम
वर्जन
बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इस सप्ताह सर्दी का असर बरकरार रहेगा। दिन में हल्की धूप खिलेगी और तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह व रात का तापमान कम होने से ठंड का अहसास होगा।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत